01-Apr-2022- डिजिटल इंडिया प्रदर्शनी का आयोजन

01 अप्रैल 2022 को एम ए अर्थशास्त्र स्ववित्तपोषित विभाग द्वारा डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते कदम पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें एम ए के कुल 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।  जिसमें उन्होंने स्मार्ट सिटी, ई गवर्नेंस यात्रा, ब्रॉडवे हाईवे,डिजिटल इंडिया, यू पी आई आदि पर मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में भाग लिया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉक्टर ममता शर्मा ने बताया कि ऐसी प्रदर्शनी से बच्चों में जागरूकता आती है। प्रदर्शनी का अवलोकन श्री हरीदत्त शर्मा, श्री भवनीत सिंह बत्रा, और श्री नरेश कुमार ने निर्णायक मंडल के रूप में दायित्व निभाया।  जिसमें प्रथम स्थान मरियम आयशा परवीन,  इलमा जहां,  अखिल मेहता, अंशु सिंघल ने प्राप्त किया।  द्वितीय स्थान स्वाति प्रियंका, सना बानो, तथा तृतीय स्थान वैशाली यादव, तरन्नुम रही। इस अवसर पर श्री अमित कुमार, श्री अतुल तोमर,  श्रीमती विनीता गर्ग, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा, श्री अवधेश कुमार सिंह, श्री संदीप कुमार सिंह, श्री विनय कुमार सिंह, और श्री नवीन तोमर उपस्थित रहे।